पश्चिमी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत की एक यूनिवर्सिटी ने अपनी 60वीं सालगिरह के जश्न पर कुछ ऐसा ख़ास किया कि रिकॉर्ड बन गया। जश्न के दौरान इस यूनिवर्सिटी ने डायनासोर के कपड़े पहने 682 लोगों को इकट्ठा करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कैलगरी विश्वविद्यालय ने अपने विश्वविद्यालय के रूप में 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर डायनासोर के रूप में कपड़े पहने 682 लोगों का सबसे बड़ा जमावड़ा सबको हैरान कर गया। यह उपलब्धि 11 अप्रैल 2026 को कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैलगरी शहर में कैलगरी विश्वविद्यालय द्वारा हासिल की गई थी।
कैलगरी यूनिवर्सिटी ने शनिवार को टेलर फैमिली डिजिटल लाइब्रेरी के बाहर अलग-अलग डायनासोर के कपड़े पहने लोगों को इकट्ठा किया। गौरतलब है कि इस यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स टीमों को डायनासोर के नाम से जाना जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़, इवेंट में मौजूद गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक रिप्रेजेंटेटिव ने रिकॉर्ड को कन्फर्म किया और कहा कि इसे ऑफिशियली तोड़ दिया गया है।
डायनासोर के कॉस्ट्यूम पहने 682 लोगों का इकट्ठा होने से एक नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। बताते चलें कि पिछला रिकॉर्ड 468 लोगों का था। पिछले रिकॉर्ड पिछले साल फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में कॉक्स साइंस सेंटर और एक्वेरियम ने बनाया था।
लोकल मीडिया के मुताबिक, कैलगरी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और वाइस-चांसलर एड मैककॉली ने इस मौके पर कहा कि पुराना रिकॉर्ड अब टूट गया है। यह कैलगरी यूनिवर्सिटी और हमारी कैलगरी कम्युनिटी के एक साथ आकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का एक शानदार उदाहरण है।