‘रोबोटिक कुत्तों’ को घुमाने के एवज में इस देश की कंपनी देगी अच्छा मेहनताना

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की दुनिया में एक अनोखा एक्सपेरिमेंट सामने आया है, जहां एक टेक कंपनी ने सड़कों पर रोबोट कुत्तों को घुमाने और डेटा इकट्ठा करने के लिए इंसानों को हायर करने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक जॉब लिस्टिंग में, सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ‘डायमेंशनल’ ने कहा कि वॉकर को शहर में पब्लिक जगहों पर दिन में चार से छह घंटे कंप्यूटर-ब्रेन वाले रोबोटिक कुत्तों को घुमाना होगा। कंपनी ने इसके लिए 20 डॉलर प्रति घंटे देने का भी ऑफर दिया है, जो लगभग 1900 भारतीय रुपये होते हैं।

ख़बरों के अनुसार, आवेदन को 33 पाउंड (लगभग 15 किलोग्राम) वजन उठाना आना चाहिए ताकि अगर कोई रोबोट कुत्ता रास्ते में खराब हो जाए, तो उसे उठाकर डॉग पैच एरिया में कंपनी के ऑफिस में वापस लाया जा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने इन चार पैरों वाले रोबोटिक कुत्तों को चीनी कंपनी ‘यूनिट्री’ से 2,000 डॉलर प्रति रोबोट की कीमत पर खरीदा है।

कंपनी के फाउंडर, स्टैश पोमचटर के अनुसार, शुरुआती एक्सपेरिमेंट से पता चला है कि एआई एजेंट अभी रोबोटिक हार्डवेयर को पूरी तरह से कंट्रोल करने के लिए उतने स्किल्ड नहीं हैं, जिसके लिए रोबोटिक डेटा इकट्ठा करने के लिए इंसानी मदद की ज़रूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *