यमनी सैनिकों ने सऊदी अरब के चार सैनिकों को मार गिराया।

यमनी सूत्रों का कहना है कि इस देश के सैनिकों ने दक्षिणी सऊदी अरब में 4 सऊदी सैनिकों की हत्या कर दी।

यमन के स्नाइपरों ने गुरूवार को सऊदी अरब के 4 सैनिकों का काम तमाम कर दिया। इन चार सऊदी सैनिकों को यमन के स्नाइपरों ने जाज़ान में निशाना बनाकर ढेर कर दिया।

 

 

इसी बीच यमन के सैनिकों ने सऊदी अरब के सैनिक वाहन को भी जाज़ान में ध्वस्त कर दिया। इससे पहले बुधवार को भी यमनी सैनिकों ने एक अभियान में 5 सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया था। ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों के बीच यमन की ओर से सऊदी सैनिकों पर हमले तेज़ हो गए हैं जिसमें बड़ी संख्या में सऊदी सैनिक मारे गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *