स्कूल के उपर अमेरिकी सैन्य विमानों की उड़ान से जापान खफा

टोक्यो। जापान ने अमेरिकी स्वामित्व वाले ओकिनावा द्वीप के समीप कल एक स्कूल के उपर से अमेरिकी हेलीकाप्टरों के उड़ान भरे जाने के मामले पर विरोध व्यक्त किया है। जापान का कहना है कि यह दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन है।

यह स्कूल फुटेनमा सैन्य हवाई अड्डे से थोड़ा आगे है और ओकिनोवा में अमेरिकी सैनिकों की गातिविधियों को लेकर जापान कईं बार विरोध दर्ज करा चुका है कि स्कूल होने के कारण इस क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पिछले माह स्कूल के खेल के मैदान में सैन्य विमान की एक खिड़की गिर गई थी ।

इसके बाद स्कूल के समीप दो हैलीकाप्टरों की आपातकालीन लैंडिंग से भी माहौल गर्मा गया है और जापान ने इस सैन्य ठिकाने के प्रभारी अमेरिकी अधिकारियों को हिदायत बरतने को कहा है।

जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोदिरा ने आज इस घटना पर एतराज करते हुए कहा इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीे है और हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह एहतियात बरते।

 

उन्होंने कहा कि कल स्कूल के उपर अमेरिकी विमानों के उड़ान भरे जाने संबंधी राडार और वायु नियंत्रक आंकडे उनके मंत्रालय के पास हैं और इन्हें मीडिया में भी जारी किया गया है।

 

इस मामले में प्रतिक्रिया करते हुए अमेरिकी सैनिकों ने कहा है कि पायलटों को स्कूल के बारे में पूरी जानकारी थी और स्कूल को बचाने का प्रयास किया गया। कल की उड़ान के बाद स्कूली शिक्षकों ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को मैदान से ले जाकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *