‘मैं मोदी-विरोधी, अमित शाह-विरोधी हूं, हिन्दू विरोधी नहीं’ : प्रकाश राज

हैदराबाद। केन्द्र सरकार और भाजपा नेतृत्व, केंद्रीय मंत्री अनन्त कुमार हेगड़े एवं ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बोलने वाले’ समूहों पर जोरदार निशाना साधते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि वे हिन्दू विरोधी नहीं बल्कि ‘मोदी-विरोधी, अमित शाह विरोधी और हेगड़े विरोधी’ हैं।

लोकप्रिय दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार ने ‘इंडिया टुडे साउथ’ सम्मेलन के दौरान ये बात कही। उनके इस बयान पर बीजेपी की तेलंगाना इकाई के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। प्रकाश राज ने कहा कि वे कहते हैं कि मैं हिन्दू विरोधी हूं। नहीं। मैं (नरेंद्र) मोदी-विरोधी, हेगड़े-विरोधी, अमित शाह-विरोधी हूं। वे हिन्दू नहीं हैं।

एक वाद, एक धर्म को धरती से खत्म करने की बात करने वाले अनन्त कुमार हेगड़े हिन्दू नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि हत्या का पक्ष लेने वाला व्यक्ति हिन्दू नहीं हो सकता।

 

इस दौरान भाजपा प्रवक्ता खड़े हुए एवं मोदी और शाह को लेकर की गई प्रकाश राज की टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर की। प्रकाश राज ने ‘पद्मावत’ की रिलीज को प्रतिबंधित करने वाली राज्य सरकारों एवं इसकी रिलीज का विरोध करने वाले समूहों पर भी निशाना साधा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *