फिर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा हैं, फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा एक बार फिर पाक की ओर से बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पाक की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की जा रही है।

आरएसपुरा सेक्टर में सुबह से पाक ने जो गोलीबारी की है उसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक महिला भी शामिल है। खबरों के मुताबिक इस गोलीबारी में तीन आम नागरिक जख्मी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जम्मू के आरएस पुरा से रामगढ़ सेक्टर तक पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग हो रही है।

गोलीबारी शुक्रवार सुबह करीब 6.40 बजे शुरू हुई। पाकिस्तान रेंजर्स भारत की करीब 30-40 चौकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। वहीं, इंडिया की ओर से भी सुरक्षाबल पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

 

गौरतलब हैं कि 2 दिन पहले पाकिस्तान की ऐसी ही फायरिंग में बीएसएफ के जवान सुरेश शहीद हो गए थे। 3 नागरिक मारे गए थे। उसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन जवान मारे गए थे। गुरुवार को भारतीय सेना ने गोलाबारी से पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकर तबाह कर दिए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *