दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड पिघलने की कगार पर

दक्षिणी ध्रुव पर A-76A दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड है। अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ‘नासा’ द्वारा जारी सैटेलाइट इमेज के मुताबिक यह पर्वत अब पिघलने के करीब है।

दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड पिघलने की कगार पर

यूएस नेशनल आइस सेंटर के मुताबिक आइसबर्ग 135 किमी लंबा और 26 किमी चौड़ा है। इसकी ये नाप जून 2021 में ले गई थीं।

A-76A लंदन के आकार वाले दो शहरों के बराबर है। इसके पिघलने की प्रक्रिया तेज हो गई है और इस क्रम में यह अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है।

नासा ने 31 अक्टूबर को ड्रेक पैसेज प्रशांत और अटलांटिक महासागरों के बीच के मार्ग में हिमशैल की एक तस्वीर ली। जिसमे इसे ड्रेक पैसेज, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के बीच के मार्ग में देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *