विदेशियों को कंबोडिया में हस्तक्षेप नहीं करनी चाहिए : चीन

बीजिंग। चीनी सरकार के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि कंबोडिया के आंतरिक मामलों में विदेशियों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। चीनी राजनयिक ने यह बात कंबोडिया में हुए चुनाव के बाद वहां के एक शीर्ष राजनयिक से कही। चीन कंबोडिया का सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक और आर्थिक समर्थक है। आलोचकों का आरोप है कि चुनाव ना तो स्वतंत्र और न ही निष्पक्ष था।

प्रधान मंत्री हुन सेन के सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने सोमवार को कहा कि उसने एक दिन पहले आम चुनाव में सभी 125 संसदीय सीटों को जीत लिया। हालांकि इस चुनाव का कई अधिकार समूहों, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा भारी आलोचना की गई थी।

 

चीन के विदेश परिषद के सदस्य वांग यी ने सिंगापुर में एक क्षेत्रीय मंच के दौरान कंबोडियन विदेश मंत्री प्राक सोखोन से मुलाकात के बाद बुधवार को जारी एक बयान में उन्हें चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बधाई भी दी। वांग ने कहा, चुनाव के परिणाम ने कंबोडियन पीपुल्स पार्टी के प्रशासन में कंबोडियाइ लोगों की आस्था और विश्वास को दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *