धन्नासेठों को खुश करने के लिये भाजपा कर रही है पेट्रोलियम पदार्थो इजाफा: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बड़े धन्नासेठों को खुश करने के लिये पेट्रोलियम पदार्थो में बढ़ोत्तरी कर रही है।

मायावती ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि करते रहने के बाद अब घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के दाम बढ़ा दिये है। इससेे देश की आम जनता पर महँगाई का नया बोझ पड़ा है।

 

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार को केवल बड़े-बड़े धन्नासेठों की ही परवाह है। उनके फायदे के लिये ही पेट्रोलियम पदार्थों आदि में लगातार इजाफा कर रही है। ऐसा करके भाजपा अपनी देशभक्ति तथा राष्ट्रवाद का नया नमूना पेश कर रही है। महंगाई से गरीब जनता परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *