पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023

वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023 का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होगा। इस वर्ड कप की ख़ास बात इसका भारत में आयोजन होना है। अब इस वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023

उद्घाटन मैच का पहला मैच 5 अक्टूबर को होगा जिसमे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम अहमदाबाद में अपना भाग्य आज़माएंगी। टूर्नामेंट का भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ पड़ेगा। जबकि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जायेगा।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 2023 वर्ल्ड कप की शुरुआत पांच अक्टूबर को हो रही है। इस पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुक़ाबला होगा। इस वर्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023 के इस मुक़ाबले में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा ले रही है। भारत के साथ पाकिस्तान की टीम का मुकाबला 15 अक्टूबररविवार को होने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पाकिस्तान विश्व कप के लिए भारत का दौरा करने के लिए सहमत हो गया है। अभी मिले अस्थायी शेड्यूल के अनुसार पाकिस्तान की टीम अपने मैच अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरू में खेलेगी।

वर्ल्ड कप मैचों जिन शहरों को मिलेगा उनमे अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के अलावा, कोलकाता, दिल्ली, इंदौर, धर्मशाला, गुवाहाटी, राजकोट, रायपुर और मुंबई के हैं। इसके अलावा मोहाली और नागपुर को मेजबान शहरों की सूची में नहीं रखा गया है।

2023 वर्ल्ड कप में इस बार कुल 10 टीमों के बीच 48 मैच खेले जायेंगे। भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ्रीका पहले ही इस मेगा इवेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। शेष दो टीमों का फैसला जिम्बाब्वे में जून-जुलाई के महीने में होने वाले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए होगा। क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, नीदरलैंड, आयरलैंड, नेपाल, ओमान, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और मेजबान जिम्बाब्वे शामिल हैं।

वर्ल्ड कप 2019 की तरह इस बार भी मुकाबले राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले जाएंगे, जहां प्रत्येक टीम दूसरे के खिलाफ एक-एक बार खेलेगी। इस तरह ग्रुप स्टेज की समाप्ति के बाद सभी टीमें 9-9 मुकाबले खेल चुकी होंगी। ग्रुप-स्टेज में टॉप-चार टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *