अमेरिकी बॉक्स ऑफिस नाकामयाब रही प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’

अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। प्रियंका की ये फिल्म 12 मई को भारत में भी रिलीज हो रही है।

अमेरिकी बॉक्स ऑफिस नाकामयाब रही प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन'

अमेरिकन बॉक्स ऑफिस प्रियंका की इस फिल्म को ज़बरदस्त डिजास्टर बता रहा है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, सैम ह्यूगन और सेलिन डायोन स्टारर ये फिल्म तीन दिनों में मात्र 2.38 मिलियन डॉलर यानी मात्र 18 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है।

ख़बरों के मुताबिक़ प्रियंका की इस फिल्म को अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘Guardians of the Galaxy Vol. 3, Evil Dead Rise और Are You There God? It’s Me, Margaret जैसी फिल्मों के आगे लोग इसे इग्नोर कर रहे हैं।

प्रियंका ने साल 2017 में अपनी फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड डेब्यू किया था। प्रियंका की साल 2021 में रिलीज हुई Matrix Resurrections के बाद थिएटर में रिलीज होने वाली ये उनकी पहली फिल्म है। वैसे इन दिनों प्रियंका चोपड़ा ओटीटी पर रिलीज हुई ‘सिटाडेल’ में नजर आ रही है। हालांकि सीरीज कमाल उम्मीद पर खरी नहीं उत्तरी। इसके प्रोमोशन पर प्रियंका पिछले माह भारत आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *