उत्तर भारत में सूरज के तेवर और हीटवेव की वापसी

देश में पिछले दिनों होने वाली बेमौसम बारिश ने पूरा अप्रैल और मई का पहला सप्ताह रहत भरा बनाए रखा था। अब बादलों के चाटने के बाद तापमान वृद्धि ने गर्मी का एहसास दिलाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत सहित देश के ज्यादातर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी और लू का माहौल बन गया है।

उत्तर भारत में सूरज के तेवर और हीटवेव की वापसी

लखनऊ में सुबह का तापमान 8:30 बजे का तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इस दौरान नमि 40% रहेगी जबकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य में तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनो में देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके आलावा कुछ राज्यों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विभाग के मुताबिक़ आज यानी 11 मई को अधिकतर राज्यों में बारिश के आसार नहीं होने से खुश गर्मी में इज़ाफ़ा होगा और चमकीले सूरज के साथ चिचिलाती गर्मी तथा हीटवेव का सामना करना पड़ेगा।

उत्तरा भारत के असर के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने के भी संकेत दिए है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक देश के कई हिस्सों में शनिवार 13 मई और रविवार 14 मई को बारिश के आसार है, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं होगी। आने वाले दिनों में ये तापमान बढ़ेगा।

उत्तराखंड में भी आने वाले एक दो दिनों में मौसम शुष्क ररहेगा जबकि बिहार के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों का तापमान 42 डिग्री पार हो चुका है। साथ ही विभाग ने कई जिलों में लू चलने के भी संकेत दिए है।

मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोन मोचा के कारण कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *