मनोज बाजपेयी ने अपने दादा के नक्शेकदम पर चलते हुए एक अनोखी आदत अपनाई

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि उन्होंने 14 साल से डिनर करना छोड़ दिया है। उनके मुताबिक दोपहर में लंच के बाद किचन को बंद कर दिया जाता है।

मनोज बाजपेयी ने अपने दादा के नक्शेकदम पर चलते हुए एक अनोखी आदत अपनाई

उन्होंने रात में खाना न खाने के फैसले के पीछे की वजह भी बताई। टेलीविजन की थ्रिलर सीरीज फैमिली मैन के अलावा कई हिट फिल्मों में काम कर चुके 58 वर्षीय मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए अपने रूटीन में रात का खाना छोड़ दिया। मनोज का कहना है कि इस फैसले के आहे बेहतरीन नतीजे मिले।

उन्होंने कहा कि अपने दादा से प्रेरित होकर उन्होंने ये फैसला लिया था और अब इस आदत के साथ जीते हुए उन्हें 13-14 साल हो गए हैं।

मौज बताते हैं कि- ‘मैंने देखा कि मेरे दादा बहुत दुबले-पतले लेकिन हमेशा फिट रहते थे तो मैंने सोचा कि मुझे भी उनकी तरह वही खाना चाहिए जो वह खाते थे।’

आगे मनोज कहते हैं कि इसे शुरू करने के बाद मेरा वज़न काबू में आने लगा। उनके मुताबिक़ यह मुझे भरपूर ऊर्जा के साथ बेहतर और स्वस्थ महसूस कराता है। पहले तो यह सब बहुत मुश्किल था लेकिन फिर बारह और 14 घंटे भूखे रहे और बाद में रात का खाना छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *