सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 45% की वृद्धि करने की राष्ट्रपति एर्दोगन का एलान

अंकारा: तुर्की में आम चुनाव से कुछ दिन पहले सरकारी मुलाज़िमों के वेतन में 45 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 45% की वृद्धि करने की राष्ट्रपति एर्दोगन का एलान

तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों के वेलफेयर शेयर में भी वृद्धि की जाएगी। सरकारी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 15 हजार तुर्की लीरा प्रति माह होगा। सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में वृद्धि जारी रहेगी। बताते चलें कि तुर्की करेंसी में एक लीरा की कीमत भारतीय 4 रूपये से अधिक है।


तुर्की में सरकारी विभागों में कर्मचारियों की संख्या लगभग 50 लाख है। तुर्की में आम चुनाव 14 मई को होंगे।


इस फैसले के साथ ही तुर्की में सबसे कम सार्वजनिक कर्मचारी वेतन तुर्की लीरा 15,000 तक बढ़ा दिया। वर्ष 2023-2024 में लगभग 700,000 राज्य कर्मचारियों को इस इज़ाफ़े का लाभ मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति एर्दोगन ने 2023 सार्वजनिक सामूहिक श्रम समझौते पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान कहा- “हम 45 प्रतिशत की मजदूरी बढ़ा रहे हैं, जिसमें कल्याणकारी हिस्सा भी शामिल है। इस प्रकार, हम सबसे कम सार्वजनिक कर्मचारी वेतन को टीएल 15,000 तक बढ़ा रहे हैं।”

तुर्की मीडिया के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन की सिविल सेवकों के वेतन में 45% की वृद्धि जून से लागू होगी। तुर्की में सरकारी विभागों में कर्मचारियों की संख्या लगभग 50 लाख है। तुर्की में आम चुनाव 14 मई को होंगे।

एर्दोगन ने यह भी कहा कि उनकी सरकार सिविल सेवकों के लिए न्यूनतम वेतन वृद्धि और लंबी पेंशन पर काम करना जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *