विजडन के कवर पेज पर इस बार विराट, सचिन के बाद दूसरे भारतीय

नई दिल्ली : विराट कोहली इस बार विजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक की शोभा बढ़ाएंगे. पत्रिका के कवर पेज पर उनकी तस्वीर है, जिसमें वे रिवर्स स्वीप लगाते दिख रहे हैं. Wisden

Wisden

इंग्लैंड का तीनों फॉर्मेट में सफाया करने में उनके उल्लेखनीय योगदान की वजह से उन्हें ये सम्मान मिला है. 2017 का यह अंक अप्रैल में प्रकाशित होगा.

विराट विजडन अलमानेक के कवर पेज पर स्थान पाने  वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं.

विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ब्रिटेन से छपने वाली वार्षिक पत्रिका है. इसे ‘क्रिकेट की बाइबल’ भी कहा जाता है.

विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से सीरीज जीत में दो शतक जमाए थे, जिसमें करियर बेस्ट 235 रन की उनकी वह पारी भी शामिल है, जिसे उन्होंने मुंबई में खेले गए चौथे टेस्ट में जमाया था.

इसी पारी के दौरान उनके द्वारा लगाए गए रिवर्स स्वीप वाली उस तस्वीर को विजडन ने अपने कवर पेज पर लगाया है.

विजडन के एडिटर लॉरेस बूथ ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में इस भारतीय कप्तान ने क्रिकेट में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं.

इससे पहले विजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक के 151वें संस्करण (2014) के कवर पेज पर सचिन तेंदुलकर ने जगह बनाई थी.

पत्रिका के कवर पेज पर सचिन तेंदुलकर की आखिरी पारी की तस्वीर छपी थी, जिसमें वह वानखेड़े मैदान पर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं.

www.naqeebnews.com

# Wisden

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *