इंटरनेशनल जर्नल ऑफ प्लांट एंड सॉइल साइंस में पब्लिश होने वाली एक स्टडी बताती है कि सिंघाड़ा अपने बेहतरीन पोषण और फाइटोकेमिकल प्रोफाइल की बदौलत इस मौसम में सेहत के लिहाज़ से सुपरफूड का दर्जा रखता है।

‘द जर्नल ऑफ फाइटोफार्माकोलॉजी’ के एक अध्ययन के मुताबिक, सिंघाड़े में मैंगनीज, कॉपर और विटामिन B6 जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट भी भरपूर होते हैं, जो पाचन सुधारने, गट हेल्थ बेहतर बनाने, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर संतुलित रखने में सहायक हैं। सिंघाड़ा या वाटर चेस्टनटहमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इसका अंदाज़ा इस मौसमी फल के गुणों को जानकार लगाया जा सकता है।
सिंघाड़े का नियमित और संतुलित प्रयोग कई बीमारियों के खतरे को कम करता है। सिंघाड़े में मौजूद फाइबर, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी हाज़मा दुरुस्त करने के साथ ब्लड शुगर को काबू रखता है। इसमें शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के अलावा दिल को मज़बूत बनाने की भी खूबिया हैं।
सिंघाड़े की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसकी लो-कैलोरी और ग्लूटन-फ्रीप्रोपेर्ट वज़न कम करने, के साथ त्वचा को भी लाभ पहुंचती है। इस फल में मौजूद पानी की मात्रा शरीर को हाइड्रेटेड रखती है, जबकि इसकी एंटीऑक्सिडेंट्स प्रॉपर्टीज़ सूजन कम करने के साथ डैमेज सेल को रिपेयर करने का काम करती हैं।














