सरकार ने इस्राइल-ईरान युद्ध की सनसनीखेज कवरेज पर टीआरपी रिपोर्ट पर लगाई रोक

इस्राइल-ईरान युद्ध की कवरेज पर सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से समाचार चैनलों की टीआरपी रिपोर्ट पर रोक लगा दी है। इस सनसनीखेज कवरेज पर मंत्रालय ने चार सप्ताह के लिए रोक लगाई है।

सरकार ने इस्राइल-ईरान युद्ध की सनसनीखेज कवरेज पर टीआरपी रिपोर्ट पर लगाई रोक

सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच सनसनीखेज और अटकलबाजी वाली सामग्री पर चिंता व्यक्त की है। बार्क यानी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल को सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को समाचार चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) रिपोर्टिंग रोकने का निर्देश दिया है। यह रोक चार सप्ताह या अगले आदेश तक लागू रहेगी।

इस्राइल-ईरान युद्ध की सनसनीखेज और अटकलों वाली कवरेज के कारण टीवी समाचार चैनलों की टीआरपी रेटिंग पर 4 हफ्ते की रोक लगा दी है। यह कदम जनहित में उठाया गया है, दरअसल कुछ चैनल युद्ध को लेकर डरावने दृश्य और गलत खबरें दिखा रहे थे, जिससे जनता में दहशत फैलने की आशंका थी। यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू है।

भारत में टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति दिशानिर्देशों के खंड 24.2 का उल्लेख करते हुए आदेश दिया गया है। दिशानिर्देश का यह खंड कंपनियों को मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य करता है। इसके तहत, बार्क को समाचारों के जिम्मेदार प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल टीआरपी रिपोर्टिंग रोकने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय का यह कदम सार्वजनिक हित में उठाया गया है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की रिपोर्टिंग से जनता में अनावश्यक भय और भ्रम फैल सकता है। यह निर्देश उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जिनके परिजन संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *