यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में जामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी को मिली बड़ी सफलता

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम बीते दिन शुक्रवार को जारी किया गया। यह परिणाम अगस्त 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा और दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हुए व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार के आधार पर घोषित किया गया है।

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में जामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी को मिली बड़ी सफलता

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) के छात्रों ने यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। सिविल सेवा परीक्षा में इस वर्ष कामयाब होने वाले आरसीए के कुल 38 स्टूडेंट्स में 15 महिलाएं भी शामिल हैं।

इतना ही नहीं, इन सफल अभ्यर्थियों ने सिविल सर्विसेज परीक्षा के टॉप टेन, टॉप 20 और टॉप 30 में भी अपनी जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, संसथान का कहना है कि अकादमी के चार अभ्यर्थियों ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में टॉप 50 में जगह बनाई है।

परिणाम सूची के अणुअस्र देखें तो इन प्रतिभागियों ने ऑल इंडिया रैंक 7, 14, 24 और 29 हासिल करते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया का नाम रोशन किया। इनमे ऑल इंडिया सातवीं रैंक एआर राजा मोहिदीन ने हासिल की है जबकि 14वें स्थान पर सुरभि यादव आये हैं। सूची में 24वें स्थान पर इफरा शम्स अंसारी और 29वें स्थान पर नाबिया परवेज हैं।

आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची के मुताबिक़, कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। इनमें अकेले जामिया आरसीए के ही 38 उम्मीदवार शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति मजहर आसिफ और कुलसचिव मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने इस कामयाबी पर सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य का परिणाम है। उन्होंने अकादमी के अध्यापकों और कर्मचारियों की भी सराहना की, जिन्होंने विद्यार्थियों को लगातार मार्गदर्शन देने के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

बताते चलें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की यह आवासीय कोचिंग अकादमी विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण देती है, जो आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं। अकादमी इन विधार्थियों को पढ़ाई के साथ रहने की सुविधा भी मुहैया कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *