रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का खिताब गौरव खन्ना ने हासिल किया जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। इस शो में अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। इस सीज़न का ग्रैंड फिनाले रविवार रात मुंबई में हुआ।

इस जीत पर गौरव को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला है।एक फेमस टीवी एक्टर और कल के विनर गौरव खन्ना को लोग सीआईडी और अनुपमा जैसे टीवी शो से जानते हैं। फिनाले में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अरमान मलिक और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे शामिल हुए।
शो के दौरान सलमान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए। धर्मेंद्र को याद करते हुए सलमान की आंखें नम हो गईं। दरअसल बिग बॉस 19 के फिनाले के दौरान सलमान धर्मेंद्र को याद करते हुए धर्मेंद्र के पुराने वीडियो दिखाए गएऔर इन्होने सलमान को इतना भावुक कर दिया कि उनकी आंखों से आंसू आ गए। सलमान ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र का निधन उनके पिता सलीम खान के जन्मदिन पर हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि 8 दिसंबर, जो धर्मेंद्र का जन्मदिन होता है, उसी दिन उनकी मां सलमा का भी जन्मदिन होता है।
सनी लियोनी और करण कुंद्रा भी फिनाले में आए। वे अपने शो स्प्लिट्सविला X6 के नए सीजन को प्रमोट करने आए थे। सनी और करण ने शो में ‘जस्ट फ्रेंड्स’ अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को स्टेज पर बुलाकर एक मजेदार सेगमेंट किया। सीके अलावा फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के कलाकार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी फिनाले मेंपहुंचे। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहाँ आए इन दोनों एक्टर्स ने फाइनलिस्ट्स से बातचीत भी की।
बताते चलें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को इस शो में न शामिल होने के लिए लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी दी गई थी, इसके बावजूद वे फिनाले में शामिल हुए। पवन सिंह ने बताया था कि शनिवार को एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और कहा था, “तुम्हें सलमान खान के साथ मंच शेयर नहीं करना है।” धमकी की सूचना मिलते ही पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
याद दिला दें कि बिग बॉस का यह सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट आए थे। बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी तान्या मित्तल ने जो शो में चौथे स्थान पर रहीं। तान्या और सलमान के बीच फिनाले के दौरान होने वाली बातचीत को काफी मजेदार कहा जा रहा है।
तान्या की तारीफ करते हुए सलमान ने बताया कि वह बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा वायरल होने वाली कंटेस्टेंट हैं। दोनों के बीच हंसी-मजाक का सिलसिला बना और तान्या ने मजाक में कहा कि अब वह सलमान के घर जाएंगी। जवाब में सलमान ने हंसते हुए कहा कि वह वन बीएचके में रहते हैं, इसलिए तान्या वहां फिट नहीं होंगी।
