पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाक़ों की ठंड बढ़ाई

उत्तर प्रदेश में दिसंबर का पहला सप्ताह बढ़ती ठण्ड का एहसास करा रहा है। उत्तर भारत में बढ़ी शीतलहर के असर से यहाँ के जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस दौरान मौसम विभग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा होने की बात कही है। इस बीच कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच चुका है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाक़ों की ठंड बढ़ाई

जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर पारा शून्य डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभग के मुताबिक़ आज यानी 8 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। दिसंबर की 9, 10 और 11 को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेने के संकेत भी विभाग ने दिए हैं। दिसंबर की 9, 10 और 11 में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में भी सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।

हालाँकि दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का असर उतना नहीं है मगर हवा में इसे महसूस किया जा सकता है। इस दौरान रात और सुबह की ठंड ने लोगों के जीवन पर असर डाला है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोनों विक्षोभ 2–3 दिनों में आगे बढ़ जाएंगे। यह प्रक्रिया तापमान में गिरावट बढ़ाएगी।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में इसी तरह 12 और 13 दिसंबर को मौसम ठंडा रहने के साथ ही कोहरे का असर दिखाई दे सकता है। प्रदेश के तापमान की बात करें तो लखनऊ में 10.7℃ न्यूनतम और 24.9℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। अयोध्या में सबसे कम 5.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इटावा में 6.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

इस बदलाव के परिणाम स्वरुप अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी देखी जा सकती है। विभाग का कहना है कि सुबह ज्यादातर इलाक़ों में हल्का कोहरा और धुंध बनी रहेगी। पछुआ दिशा से चलने वाली हवाओं के कारण रात की ठंड और तेज महसूस होगी। मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों सहित बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *