वज़न घटाने के लिए मखाना या भुने हुए चने में क्या बेहतर है

अनहेल्दी प्रोसेस्ड स्नैक्स के नुकसान को देखते हुए लोग एक बार फिर हेल्दी स्नैक्स की तरफ रुझान कर रहे हैं। इन स्नैक्स में मखाना (फूल मखाना/कमल के बीज) और भुने हुए चने दो सबसे लोकप्रिय विकल्प की तरह देखे जाते हैं।

वज़न घटाने के लिए मखाना या भुने हुए चने में क्या बेहतर है

मुखाना और भुने हुए चने के हवाले से एक्सपर्ट अक्सर इस सवाल का सामना करते हैं कि वज़न घटाने के लिए इनमें से कौन सा विकल्प ज़्यादा फायदेमंद है?

फूल मखाना की बात करें तो इसमें कम कैलोरी वाले और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुण पाए जाते हैं। अगर इन्हें घी, नमक या हल्के मसालों के साथ सादा तरीके से बनाया जाए, तो ये दिल की सेहत और वज़न कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकते हैं। हालांकि, फ्लेवर और ज़्यादा तेल इसके फायदों को कम कर सकते हैं।

वहीँ भुने हुए चने प्रोटीन और फाइबर भरपूर होते हैं, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मददगार होने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाता है और डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे अगर सही मात्रा में खाया जाए, तो यह दिल की सेहत के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।

न्यूट्रिशनल की तुलना करने पर प्रति 100 ग्राम के हिसाब से पाते हैं कि फूल मखाना में लगभग 350 कैलोरी, 11 से 12 ग्राम प्रोटीन, 7 ग्राम फाइबर और कम फैट होता है, जबकि 100 ग्राम चना लगभग 360 कैलोरी, 19 से 20 ग्राम प्रोटीन, 12 ग्राम फाइबर और तुलनात्मक रूप से ज़्यादा फैट लिए होता है।

वज़न घटाने के लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर है? के सवाल पर न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, अगर आपको हल्का स्नैक चाहिए, तो मखाना बेहतर है, जबकि भुने हुए चने लंबे समय तक भूख न लगने में ज़्यादा असरदार होते हैं।

एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि वज़न कम करने में मुख्य भूमिका बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज़ की है, स्नैक्स इस लक्ष्य का सिर्फ़ एक छोटा सा हिस्सा हैं। ऐसे में अपने डायट एक्सपर से मिलकर अपना संतुलित चार्ट बनवाएं और इसे अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *