भारत में वोल्वी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV EX30 का लॉन्च होने जा रहा है। इसकी खास बात ये है कि EX30 को भारत में ही असेंबल भी किया जा सकता है।

स्वीडेन की लग्जरी कार कंपनी वोल्वो भारत में जल्द ही अपनी सबसे छोटी और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV EX30 लॉन्च करने वाली है। SUV वोल्वो की EX40 से कम कीमत में होने के बावजूद यह देखने में बड़ी EX90 की तरह नज़र आएगी।
EX30 को भारत में ही असेंबल भी किया जा सकता है। जिससे इसकी कीमत कम रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अगर इसकी बाक़ी खूबियों की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 3.4 सेकंड में पकड़ सकती है।
इस SUV को खास तौर पर ऐसे शौक़ीन लोगों के लिए बनाया गया है जो EV तकनीक में दिलचस्पी रखते हैं और इसकोअपनाना चाहते हैं। EX30 एक कॉम्पैक्ट मगर लग्जरी का एहसास कराने वाली SUV में आपको ‘थॉर के हैमर’ स्टाइल की हेडलाइट्स मिलेंगी और इसमें क्रॉसओवर जैसी प्रोफाइल देखने को मिलेगी।
.
शानदार लुक वाली वोल्वो EX30 के तकनीकी फीचर्स भी बेहद दमदार हैं। ख़बरों के मुताबिक़, भारत में इसके दो वर्जन लॉन्च हो सकते हैं, जिसमें 69kWh की बैटरी पैक दी जाएगी। इसमें 427 बीएचपी की पावर के साथ सिंगल मोटर और डुअल मोटर दोनों विकल्प मिल सकते हैं।
वोल्वो EX30 की भारत में अनुमानित कीमत ₹50 लाख के आसपास होने की उम्मीद है, जो इसे अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है, CarsDekho के अनुसार। यह कीमत एक्स-शोरूम मूल्य पर आधारित है। इस गाड़ी की अनुमानित ड्राइविंग रेंज लगभग 500 km तक बताई जा रही है, जिसके चलते मौजूदा EV सेगमेंट में ये एक पावरफुल विकल्प बन सकती है।
गाड़ी के इंटीरियर पर नज़र डालें तो EX30 का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है, जिसमें एक सादा, लेकिन मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलेगा। कार में 12.3 इंच की पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन दी गई है जो गूगल-बेस्ड इनफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।
इसकेसाथ ही इसमें हरमन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, पावर्ड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इन तमाम खूबियों से लैस EX30 एक फुली-लोडेड, लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV के रूप में जल्द हीभर्तीय बाज़ारों में नज़र आएगी।













