कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ इसी साल रिलीज़ होने की उम्मीद है

कंगना रनौत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में एक बेहद ख़ास किरदार में नज़र आने वाली है। राजनीति के गलियारों में अपनी हाज़िरी के साथ उन्होंने सिनेमा के सेट पर भी अपनी जगह बनाए रखी है।

कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' इसी साल रिलीज़ होने की उम्मीद है

बॉलीवुड की ख़बरों के मुताबिक़, कंगना इस फिल्म में एक नर्स का किरदार निभाएंगी। फिल्म की कहानी मुंबई के कामा और अल्बलेस अस्पताल में 26/11 हमलों के दौरान हुई घटना पर आधारित है।

‘भारत भाग्य विधाता’ का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं जबकि गिरिजा ओक इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। खबर से यह भी पता चला है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। उम्मीद है कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता आर माधवन के साथ कंगना एक और फिल्म में काम करेंगी, जिसका निर्देशन ए एल विजय करेंगे। इसके अलावा, कंगना जल्द हॉलीवुड में ‘ब्लेस्ड बी द इविल’ फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं, जिसमें टायलर पोसी और स्कारलेट रोज स्टैलोन भी होंगे।गौरतलब है कि इससे पहले कंगना फिल्म ‘इमरजेंसी’ से परदे पर आई थीं मगर आलोचलों ने इस फिल्म को खास महत्व नहीं दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *