ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ‘ए’ महिला टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए भारत ए महिला टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया में खेला जाने वाला यह बहु-प्रारूप दौरा 07 अगस्त से 24 अगस्त 2025 के बीच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ‘ए’ महिला टीम घोषित

भारतीय टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर राधा यादव को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान के रूप में मिन्नू मणि का चयन किया गया है। भारत ए महिला टीम को तीन टी-20 और इतने ही 50 ओवर के मैच खेलने हैं, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच भी खेलना है।

7 अगस्त से शुरू होने वाले इस दौरे का उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना और भविष्य की भारतीय टीम के लिए मजबूत विकल्प तैयार करना है।

कार्यक्रम-
भारती टीम अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे में तीन टी20 मुकाबले 07 अगस्त से मैकाय (Mackay) में खेलेगी। इसके बाद टीम 50 ओवर के तीन मैच ब्रिसबेन के नॉर्थ्स ग्राउंड में खेलेगी। आखिर में चार दिवसीय मैच एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

इंडिया ‘ए’ टी20 टीम-
राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर) के अलावा शैफाली वर्मा, डी वृंदा, सजना सजीवन, राघवी बिस्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, जोशिता वी जे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु इस टीम का हिस्सा हैं।

इंडिया ‘ए’ वनडे व मल्टी-डे टीम-
इसके लिए भी राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, तेजल हासाबनीस, राघवी बिस्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गूजर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु अपना प्रदर्शन दिखाएंगी।

भारत महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा
नहीं। दिन     दिनांक (से) दिन दिनांक (तक) मिलान कार्यक्रम का स्थान
1 गुरु 07-अगस्त-25 पहला टी20 मकाय
2 बैठा 09-अगस्त-25 दूसरा टी20 मकाय
3 सूरज 10-अगस्त-25     तीसरा टी20 मकाय
4 बुध 13-अगस्त-25     पहला एक  दिन उत्तर
5 शुक्र 15-अगस्त-25     दूसरा एक  दिन उत्तर
6 सूरज 17-अगस्त-25     तीसरा एक  दिवसीय उत्तर
7 गुरु 21-अगस्त-25 सूरज 24-अगस्त-25 मल्टी डे एलन बॉर्डर फील्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *