टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक उनका निधन मंगलवार देर रात हुआ। उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन

विक्रम किर्लोस्कर का अंतिम संस्कार आज बेंगलुरू के हेब्बल श्मशान घाट में दोपहर एक बजे किया जाएगा।

विक्रम किर्लोस्कर के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। कंपनी की ओर से दी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का असामयिक निधन हुआ। सूचना में आगे बताया गया कि यह खबर देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *