गुजरात में रैलियों के साथ आज पहले चरण का चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

गुजरात में पहली दिसंबर को पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। यहाँ कुल 788 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इस बीच आज शाम को यहाँ पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार ख़त्म हो जाएगा।

गुजरात में रैलियों के साथ आज पहले चरण का चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

गुजरात में प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई राजनीतिक रैलियां होनी है।

गुजरात में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी चार होनी हैं। अमित शाह अपनी रैलियों के माध्यम से भाजपा के लिए वोट की मांग करेंगे।

आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आज गुजरात में चुनाव प्रचार करते दिखेंगे। आप प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की खातिर भगवंत मान के छह रोड शो होंगे।

इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने कल अहमदाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े स्तर के चुनाव में राष्ट्रीय स्तर के नेता भाग लेते हैं और राज्य स्तर के चुनाव में राज्य स्तर के नेताओं को ही आगे रहना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपने चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य मंत्रियों को उतारने वाली भाजपा को चुनाव में हार का डर सता रहा है, यही कारण है कि वह किसी तरह अपनी हार टालने के लिए उसके नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *