वेंकैया नायडू ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 26 मई : उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी है। वेंकैया नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध इस धरती के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया शांति, भाईचारा और करुणा का शाश्वत संदेश समग्र विश्व के मनुष्यों को नैतिक मूल्‍यों और संतोष पर आधारित जीवन जीने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।

वेंकैया नायडू ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

वेंकैया नायडू ने कहा, “ मैं भगवान बुद्ध के जन्‍म-दिन ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।”

वेंकैया नायडू ने कहा, “ खुशी के इस अवसर पर हम सभी भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए करुणा और सहिष्‍णुता के मार्ग का अनुसरण करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *