रूसी जहाज से टकरायी जापानी नौका जिसमे तीन मछुआरों की मौत

टोक्यो 26 मई : जापान के तीन मछुआरों की बुधवार को उस समय मौत हो गयी जब उनकी नौका जापानी जलक्षेत्र में रूस के एक जहाज से टकरा गयी।

रूसी जहाज से टकरायी जापानी नौका जिसमे तीन मछुआरों की मौत

क्योडो न्यूज एजेंसी ने अग्निशमन दल के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 06.00 बजे होक्काइडो में मोनबेट्सू शहर के बंदरगाह से 23 किलोमीटर दूर उस समय हुई जब जापान की मछली पकड़ने वाली नौका रूस के एक जहाज से टकरा गयी। नौका में पांच लोग सवार थे , जिनमें तीन लोगों की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *