संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गाँधी के मूल्यों को अपनाने की बात कही

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया भर में लैंगिक समानता के साथ महिलाओं के अधिकारों पर काम करने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गाँधी के मूल्यों को अपनाने की बात कही

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ने अपनी यात्रा के दौरान मानवाधिकार के सम्बन्ध में भारत की आलोचना की है। उन्होंने समृद्ध विविधता वाले देश में सभी के अधिकारों की रक्षा हेतु राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों का अभ्यास करने का आह्वान किया। आईआईटी-बॉम्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की आवाज समावेशिता और मानवाधिकारों के सम्मान के लिए मजबूत प्रतिबद्धता से ही अधिकार और विश्वसनीयता हासिल कर सकती है।

एंटोनियो गुटेरेस ने आगे कहा कि मानवाधिकार परिषद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत पर वैश्विक मानवाधिकारों को आकार देने और अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों सहित सभी व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्होंने गांधी के मूल्यों का समर्थ करते हुए इसे प्रेक्टिस में लाने की बात कही।

साथ ही उन्होंने बहुसांस्कृतिक, बहु-धार्मिक और बहु-जातीय समाजों के विशाल मूल्य और योगदान को पहचानते हुए समावेश के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *