अप्सरा की तरह पार्टी में शामिल हुईं सुहाना खान

दीवाली सेलिब्रेशन पर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सितारों का हुजूम था मगर महफ़िल लूट ली शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने। जैसे ही उनकी एंट्री हुयी वैसे ही कैमरे उनकी तरफ घूम गए और सभी की नजरें उनपर थम सी गईं।

अप्सरा की तरह पार्टी में शामिल हुईं सुहाना खान

सुहाना खान का स्टार्स की पार्टी में यह पहला पब्लिक अपीयरेंस रहा। सुहाना खान सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं। उनकी साड़ी पर मैचिंग हैवी वर्क था। साड़ी के साथ उन्होंने डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। लाइट मेकअप में उनका लुक और निखर गया था। जलवा बिखेरती सुहाना भी मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज देती दिखीं।

 

खूबसूरत से ड्रेस के साथ सुहाना ने मैसी हेयर स्टाइल में जुड़ा बना रखा था, जो उनपर काफी सूट कर रहा था। सुहाना का ये अंदाज़ सोशल मीडिया यूजर्स को दीपिका की याद दिला गया और वह पूछने लगे की क्या ये दीपिका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *