‘इंडिया के टॉप 1%’ के साथ अब दर्शकों से रूबरू होंगे अनिल कपूर

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अब छोटे स्क्रीन पर जगह घेरने वाले हैं। अनिल कपूर एक रियलिटी शो होस्ट करते नजर आएंगे। जल्द ही एयर होने वाले इस शो का नाम है ‘इंडिया के टॉप 1%’। इस शो की खसियटी की बात करें तो इनमें किताबी ज्ञान की जगह प्रतिभागियों के लॉजिक टेस्ट को प्रमुखता दी जाएगी।

भारत के दर्शक भी अब गेम शो ‘द 1% क्लब’ का हिंदी रुपांतरण जल्द देख सकेंगे। दुनियाभर में मशहूर यह शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के नाम से रिलीज़ किया जाएगा। इसे शो को होस्ट करेंगे अभिनेता अनिल कपूर।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह कार्यक्रम एक ऐसा शो है जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। इसके बारे में खुद अनिल कपूर का कहना है, ‘यह आपको चौंका देगा और सतर्क भी करेगा। यहां सिर्फ आपका ज्ञान काम नहीं आएगा, यह आपके सोचने के तरीका भी परखेगा। यहां हर चुनौती आपकी तर्कशक्ति, सूझबूझ और दबाव में शांत रहने की क्षमता की परीक्षा लेती है।’

शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ लॉन्च करते हुए अनिल कपूर ने यह भी कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 5 सितंबर को होगा। मजेदार बात यह है कि इस शो को दर्शक घर बैठे-बैठे भी खेल सकते हैं। इस गेम शो से लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा।’

बताते चलें कि इस कार्यक्रम का आइडिया ‘द 1% क्लब’ से उपजा है। इस शो ने दुनियाभर में सफलता हासिल की है। दुनिया के कई देशों में भरपूर पसंद किए जाने वाले इस शो के ज़रिये अब भारत का दर्शक भी इस गेम का हिस्सा बनेगा।

जानकारी के मुताबिक़, यह शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के नाम से प्रसारित किया जाएगा। शो 5 सितंबर से स्टारप्लस पर प्रसारित होगा और साथ ही जियो हॉट स्टार पर भी इसे स्ट्रीम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *