अरब लीग की बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

जद्दा में 32वां अरब लीग शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की अरब लीग शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब पहुंचे है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक विशेष भागीदार के रूप में बैठक के प्रतिभागियों का स्वागत किया।

अरब लीग की बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। अरब लीग की बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें 12 साल बाद सीरिया को आमंत्रित किया गया है।

शुक्रवार से शुरू हुई अरब लीग की बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अरब नेताओं से समर्थन की अपील की। उन्‍होंने कहा क‍ि वे रूस के प्रभाव में न आएं और शांति के लिए प्रयास करें। रूस पर दबाव बनाएं, जिससे उसकी सेना यूक्रेनी धरती से वापस जाए। इस अवसर पर जेलेंस्की ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में मुस्लिमों का उत्पीड़न होने का आरोप लगाया। करीब 15 महीने से जारी यूक्रेन युद्ध के दौरान सऊदी अरब, यूएई सहित ज्यादातर अरब देशों ने तटस्थ भूमिका निभाई है।

अरब लीग की बैठक में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय भी भाग ले रहे हैं। अरब मीडिया के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

वलोडिमिर ज़िलिंस्की एक विशेष फ्रांसीसी विमान से पोलैंड से सऊदी अरब पहुंचे। इस मौके पर ज़ेलिंस्की ने कहा कि सऊदी अरब समेत अरब देशों के साथ आपसी संबंधों और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *