पीएम मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और बुद्ध के सन्देश दिए

प्रधानमंत्री इस समय जापान दौरे पर है। हिरोशिमा में प्रधानमंत्री ने जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की। पीएम मोदी ने यहाँ महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान की मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर बात की।

पीएम मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और बुद्ध के सन्देश दिए

अपनी यात्रा में पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को जी7 के शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपने जी7 समिट में भारत को आमंत्रित किया इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं। आगे उन्होंने कहा कि जो बोधि वृक्ष आपको दिया था उसको आपने हिरोशिमा में लगाया और जैसे-जैसे वह बढ़ेगा भारत-जापान के संबंधों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वृक्ष बुद्ध के विचारों का अमरत्व प्रदान करता है।

प्रधनमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा- ‘हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है। जी7 समिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा का अनावरण का सौभाग्य मिला है। आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है। पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है।’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और क्वाड समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे हैं। इस दौरान उनके 40 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *