सुपरफूड अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इनका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो शरीर को पूरा न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता।

रिसर्च के मुताबिक, अलसी के बीजों का छिलका सख़्त होता है, जो अक्सर पचता नहीं है, जिसकी वजह से वे डाइजेस्टिव सिस्टम से बिना टूटे और पचाए गुज़र सकते हैं और उनके न्यूट्रिएंट्स शरीर को नहीं मिल पाते, इसलिए ज़्यादा फ़ायदे के लिए हमेशा अलसी को पीसना बेहतर होता है।
हाई फ़ाइबर कंटेंट होने के कारण यह पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वज़न कंट्रोल करने में मदद मिलती है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA), फ़ाइबर और पावरफ़ुल एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। यह दिल की सेहत सुधारने, सूजन कम करने, मेंटल परफ़ॉर्मेंस बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने और पाचन ठीक रखने में मदद करता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अलसी को रोज़ाना की डाइट का हिस्सा बनाने से पूरी हेल्थ बेहतर हो सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अलसी को कॉफी ग्राइंडर या फूड प्रोसेसर में पीसना चाहिए, और पिसी हुई अलसी को एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज या फ्रीजर में रखना चाहिए क्योंकि यह जल्दी खराब हो सकती है।
अलसी को रात भर पानी में भिगोकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे जेली जैसा पदार्थ बनता है जो पेट और आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मांओं या हार्मोन से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को ज़्यादा मात्रा में लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, रोज़ाना एक से दो चम्मच पिसी हुई अलसी सुरक्षित मानी जाती है। मगर बेहतर यह होगा इसको लेने से पहले अपने डाइट एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर लें।
सुबह और शाम गुनगुने पानी के साथ पिसी हुई अलसी लेने से पाचन बेहतर होता है, जबकि खाने से पहले एक चम्मच लेने से पेट जल्दी भरा हुआ महसूस होता है।
इसके अलावा अलसी को स्मूदी में मिलाया जा सकता है। या फिर मफिन, पैनकेक और ब्रेड में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे दही, दलिया या सलाद पर पाउडर बनाकर छिड़का जा सकता है। यदि आप सलाद ड्रेसिंग में अलसी के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इसे तेज़ आंच पर पकाने से बचें।
एक्सपर्ट का कहना है कि अलसी का इस्तेमाल करते समय खूब पानी पिएं क्योंकि इसमें फाइबर ज़्यादा होता है। शुरुआत में थोड़ी मात्रा से शुरू करें।
