हज सीजन में कोरोना महामारी से पहले का हज कोटा लागू रहेगा

कोरोना महामारी से पहले हज कोटा इस साल हज सीजन में लागू किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हज यात्रियों के लिए उम्र की कोई पाबंदी नहीं होगी।

हज सीजन में कोरोना महामारी से पहले का हज कोटा लागू रहेगा

हज व उमरा मंत्री तौफीक अल-रबियाह के मुताबिक़ उमराह वीजा की अवधि 30 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है। हज/उमरा वीजा पर आने वाले लोग देश के किसी भी शहर का सफर कर सकते हैं।

हज और उमराह के सऊदी मंत्री तौफीक अल-रबियाह ने कहा है कि उमराह वीजा की अवधि 30 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है, उमराह तीर्थयात्रियों को सऊदी अरब के किसी भी शहर में जाने की भी अनुमति दी गई है।

इससे पहले सऊदी अरब के मंत्री तौफीक अल-रबियाह ने कहा था कि भारत, पाकिस्तान और ईरान समेत 19 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने हज समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *