इरफान खान से क्यों डरती थीं दीपिका पादुकोण?

बॉलीवुड के बहुमुखी और जाने-माने अभिनेता इरफान खान का पिछले दिनों 56वां जन्मदिन था। अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा के कारण इरफ़ान खान आज भी लाखों दिलों में जिंदा हैं।

इरफान खान से क्यों डरती थीं दीपिका पादुकोण?

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं, और उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें एक बार डर लग गया था कि इरफ़ान खान उनके साथ काम करने से मना कर देंगे क्योंकि वह एक व्यावसायिक नायिका थीं।

एक्ट्रेस ने 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान अपने डर के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि वह एक कठोर व्यक्ति और अभिनेता होंगे, क्योंकि वह हर चीज को बहुत गंभीरता से लेते हैं, और मीडिया में उनकी यही छाप है।”

उन्होंने कहा था कि मुझे लगा था कि वह एक सख्त इंसान होंगे, बात नहीं करेंगे और मुझे कमर्शियल हीरोइन समझकर मेरे साथ काम करने से मना करेंगे। दीपिका आगे बताती हैं कि इरफ़ान को लेकर उन्होंने जो क़यास लगाया था वोग गलत साबित हुआ। वह कहती हैं कि उनके साथ काम करते हुए मैंने उन्हें अपने विचारों के बिल्कुल विपरीत पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *