प्रिंस हैरी के आरोपों से निपटने के लिए शाही परिवार का ‘वॉर रूम’ तैयार

खबर है कि ब्रिटिश शाही परिवार ने अपने संस्मरण स्पीयर में प्रिंस हैरी द्वारा लगाए गए आरोपों से निपटने के लिए एक ‘वॉर रूम’ स्थापित किया है, जबकि हैरी के बड़े भाई और क्राउन प्रिंस विलियम इस संबंध में एक बयान जारी करना चाहते हैं।

प्रिंस हैरी के आरोपों से निपटने के लिए शाही परिवार का 'वॉर रूम' तैयार

विदेशी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस वॉर रूम को स्थापित करने का मकसद प्रिंस हैरी के खुलासों से परिवार को हुए नुकसान का आकलन करना है।

बताते चलें कि शहजादे की यह किताब 10 जनवरी मंगलवार को रिलीज होगी। सी पुस्तक में उनके संस्मरणों के आधार पर प्रिंस हैरी कई खुलासे किये हैं। इनमे शाही परिवार के सदस्य के रूप में उनके द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों का वर्णन किया है।

प्रिंस हैरी के मुताबिक उन्हें और उनकी पत्नी मेघन मार्कल को शाही परिवार में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद शाही जोड़े ने जनवरी 2020 में अपने शाही कर्तव्यों और सम्मान को त्याग दिया और अमेरिका चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *