पठान का ट्रेलर रिलीज़, इंटरनेट डेटा बेस में टॉप पर है पठान

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ IMDb रेटिंग में (इंटरनेट डेटा बेस) में 2023 की टॉप नंबर पर विराजमान है। दर्शक इस फिल्म की रिलीज के लिए बड़ी बेसब्री से इन्तिज़ार कर रहे हैं।

पठान का ट्रेलर रिलीज़, इंटरनेट डेटा बेस में टॉप पर है पठान

सिनेमा, टीवी शो, और कलाकारों के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट IMDb ने 2023 की उन फिल्मों की सूची जारी कर दी है, जिनसे इस साल के दर्शकों की बेसब्री का अंदाजा मिलता है।

इस फेहरिस्त में ‘पठान’ ने बाक़ी सभी को हुए पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस सूची को IMDb ने यूजर्स के पेज व्यूज के आधार पर रिलीज किया है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक़ IMDb पर ‘पठान’ को 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने विजिट किया है।

अब शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहरुख का जोरदार एक्शन सीन देखने को मिला है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी समय से चर्चा में है। शाहरुख के एक्शन अवतार वाली इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं कुछ दिन बाद इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *