ख़ास अंदाज़ में देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है

आज राष्ट्र अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस गणतंत्र दिवस की थीम ‘जन भागीदारी’ है। अस अवसर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी मुख्य अतिथि हैं।

ख़ास अंदाज़ में देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है

इस गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक विरासत के साथ आर्थिक और सामाजिक कुल तेईस झांकियां जिनमे राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों/विभागों से छह झांकियां कर्तव्य पथ पर देखने को मिलेंगी।

इस वर्ष भारत में निर्मित पहला स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर, ‘प्रचंड,’ गणतंत्र दिवस परेड में ‘आत्मनिर्भरता’ भारत की शक्ति का प्रदर्शन करेगा। साथ ही इस साल के बीटिंग रिट्रीट समारोह में भारत में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में पिछले साल के 1,000 की तुलना में 3,500 ड्रोन एक साथ उड़ेंगे। स्वदेशी ड्रोन रायसीना की पहाड़ियों पर शाम के आसमान को रोशन करेंगे।

इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास है। ऐसा पहली बार होगा जब सीमा सुरक्षा बल के ऊंट सवार दल में महिला टुकड़ी शामिल होगी। पहली बार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ऊंट की सवारी करने वाली महिलाओं की एक विशेष टुकड़ी ‘महिला प्रहरी’ शिरकत करेगी। बीएसएफ की ऊंट टुकड़ी 1976 से गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा रही है।

इस गणतंत्र दिवस पर मेहमानों और दर्शकों को निमंत्रण पत्र के स्थान पर ई-निमंत्रण दिए गए हैं। ये निमंत्रण एक पोर्टल www.amantran.mod.gov.in द्वारा दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से टिकटों की बिक्री, प्रवेश पत्र, निमंत्रण पत्र और कार पार्किंग लेबल ऑनलाइन जारी किए गए। सरकार ने जनता के लिए 32,000 टिकट ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।

ई-टिकट प्राप्तकर्ता 26 जनवरी को रायसीना हिल के नजदीकी दो स्टेशनों – उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय तक ‘मुफ्त मेट्रो यात्रा’ का लाभ उठा सकेंगे। ई-टिकट में एक क्यूआर कोड होगा जो मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त यात्रा के लिए दिखाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *