भारत जोड़ो यात्रा अगले पांच दिनों में अपना सफर पूरा कर लेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब अपने सफर के अंतिम पड़ाव पर है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली इस यात्रा का आज 131वां दिन है। राहुल गांधी के साथ यात्रा आज सुबह बाथी, मैत्रा रामबन से रवाना हुई। लंबेड ट्रक यार्ड से गुज़रकर ये यात्रा बनिहाल तक जाएगी। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी।

भारत जोड़ो यात्रा अगले पांच दिनों में अपना सफर पूरा कर लेगी

सात सितंबर 2022 तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के गंतव्य तक पहुंचने में अभी 5 दिन का सफर शेष है। इस प्रदेश में राहुल की यात्रा की सुरक्षा के मद्देनज़र व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार 21 जनवरी को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में धमाके की घटना के बाद से राहुल गांधी की सुरक्षा के और पुख्ता इंतिज़ाम किये गए हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में उमड़ी भीड़ के आधार पर यात्रा को मिलने वाले समर्थन का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है उस इलाक़े के निवासी पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। यात्रा में उमड़ी भीड़ देखने से पता चलता है कि बड़ी संख्या में लोग हर दिन इस यात्रा में शिरकत कर रहे हैं।

खुद राहुल गाँधी भी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं और बिना थके इसको जारी रखे हैं। यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उनका जवाब होता है कि यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जो चीजें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गाड़ी में यात्रा करते समय नहीं समझी जा सकतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *