शिकागो, इलिनोइस में एक शूटिंग में सात लोग मारे गए हैं। अमरीका की खबर एजेंसी के अनुसार पुलिस ने घोषणा की है कि शिकागो में अब तक हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गए हैं और 16 घायल हुए हैं। आंकड़ों पर नज़र डालें तो 2012 में शहर में गोलीबारी में 3,151 लोग मारे गए थे जबकि 2019 से इन मामलों में 1219 केस की वृद्धि हुई थी।
इस सम्बन्ध में आंकड़ों के अनुसार शिकागो में सशस्त्र हिंसा में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इन हालात के चलते हर साल संयुक्त राज्य के विभिन्न हिस्सों में गोलीबारी में हजारों लोग मारे जाते हैं या घायल होते हैं। इन आधिकारिक आंकड़ों पर ध्यान दें तो अंदाज़ा होता है कि संयुक्त राज्य में लोगों के पास तक़रीबन 270,000 से 300,000 हथियार मौजूद हैं। इस सम्बन्ध में अभी तक कोई भी सरकार हथियारों की बिक्री सम्बन्धी सख्त कानून बनाने में कामयाब नहीं हो सकी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की गिनती हथियारों के प्रमुख समर्थकों में रही है।