बेहतरीन कार है रॉल्स रॉयस की DAWN

 

नई दिल्ली। लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए रोल्स रॉयस ने भारत में अपनी बेहद खास कार लॉन्च की है। ब्रिटेन की लग्जरी कार कंपनी रोल्स रॉयस की यह सुपर लग्जरी कार डॉन है। यह 2+2 डोर कन्वेर्टेबल कार है जो कंपनी की मशहूर मॉडल रेथ के ही प्लेटफॉर्म पर बनी है। रोल्स रॉयस डॉन की सबसे खास बात इसकी छत है जो महज 21 सेकेंड्स में खुल जाती है। इसकी शुरूआती कीमत 6.25 करोड़ है।

car rolls royce down

रोल्स रॉयस डॉन कार में 6.6 लीटर का ट्विन-टर्बो वी112 इंजन लगा है जो इसे 550 बीएचपी से ज्यादा का पावर जनरेट करता है। रोल्स रॉयस Dawn 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है।

रॉल्स रॉयस की फैंटम ड्रॉपहैड कूपे के बाद कन्वर्टेबल या सॉफ्ट टॉप में आई डॉन बेहद खास कार है। रोल्स रॉयस की इस लग्जरी कार की खासियत इसका केबिन है। फैब्रिक रूफ से लैस इस कार में बैठे लोगों को बाहर का शोर बिल्कुल भी सुनाई नहीं पड़ता। इस कार का फैब्रिक रूफटॉप केवल 21 सेकेंड में खुलता और बंद हो जाता है। इस कार का इंटीरियर बेहद वाइब्रैंट और स्मूथ फिनिश वाला है जो इसे अन्य कारों से खास बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *