प्रियंका की आजाद से मुलाकात, जल्द होगा भूमिका का ऐलान

 

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी की यूपी कांग्रेस में भूमिका को लेकर चली आ रही कयासबाजी पर विराम लग सकता है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद से उनके निवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है कि लगभग एक घण्टे चली इस मुलाकात में प्रियंका ने यूपी चुनाव पर अपनी औपचारिक सहमति दे दी।

Priyanka Gandhi

उम्मीद जताई जा रही है कि प्रियंका की उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूमिका की घोषणा जल्द कर दी जायेगी। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलाम नबी आज़ाद ने इससे पहले दस जनपथ पर जाकर गांधी परिवार से इस सिलसिले में चर्चा की थी। वहां से औपचारिक सहमति मिलने के बाद ही इस मामले पर आगे बढ़ने का फैसला किया गया है। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *