भारत को झटका! H-1B वीजा पर नकेल कसेगा ट्रंप प्रशासन

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबट्र्स ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। कुर्सी संभालते ही ट्रंप ने अमेरिका फस्र्ट का नारा दिया। Restrict

Restrict

उन्होंने कहा कि आज से सिर्फ आगे देखने की बात। आज से सिर्फ अमेरिका फस्र्ट।

अमेरिका फस्र्ट। ट्रेड, टैक्सेस, इमीग्रेशन और फॉरेन अफेयर्स पर जो डिसीजन लिए जाएंगे, उनसे अमेरिका वर्कर्स और अमेरिकी फैमिली को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की सीमाओं को सुरक्षित करना है। उन कंपनियों और देशों पर रोक लगानी होगी जो हमारी कंपनियों और नौकरियों को तबाह कर रही हैं।

ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिकी नौकरियों में स्थानीय लोगों को तवज्जो देगा।

इससे एच-1 बी वीजा पर अमेरिका में काम करने वाले लाखों भारतीयों को गहरा झटका लग सकता है।

ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें

  1. बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन। यानी ट्रंप प्रशासन अमेरिकी कंपनियों पर स्थानीय लोगों की भर्ती के लिए दबाव बनाएगा।
  2. ट्रंप ने देशवासियों से कहा कि मैं अपनी अंतिम सांस तक आपके लिए लड़ूंगा और कभी आपका सिर कभी नीचा नहीं होने दूंगा।
  3. दुनिया से कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को पूरी तरह खत्म कर देंगे।
  4. ट्रंप ने कहा यह समय आपका है, उनका है, जो यहां आए हैं और अमेरिका के लोग जो इसे देख रहे हैं। हम अपना सपना पूरा करेंगे। हम देश का निर्माण करेंगे।
  5. नई सडक़ें, नए पुल बनाएंगे, क्योंकि अब बात करने का समय खत्म हो चुका है और काम करने का समय आ गया है।
  6. अब अमेरिकी सरजमीं पर एक नए दृष्टिकोण का शासन होगा।
  7. ट्रंप प्रशासन अमेरिकी नौकरियों में स्थानीय लोगों को तवज्जो देगा।
  8. आज से सिर्फ आगे देखने की बात। आज से सिर्फ अमेरिका फस्र्ट। अमेरिका फस्र्ट। ट्रेड, टैक्सेस, इमीग्रेशन और फॉरेन अफेयर्स पर जो डिसीजन लिए जाएंगे, उनसे अमेरिका वर्कर्स और अमेरिकी फैमिली को फायदा होगा।
  9. ट्रंप ने बंदूक की हिंसा, मादक पदार्थ और अपराध सहित देश के सामने खड़ी समस्याओं का निदान करने का संकल्प लेते हुए कहा, हम वाशिंगटन डीसी से सत्ता का हस्तांतरण कर रहे हैं और इसे अमेरिकी जनता के हाथों में सौंप रहे हैं।
  10. हम कुछ ऐसे बदलाव करने जा रहे हैं, जो हमने अपने देश के लिए कई दशकों से नहीं किया। बदलाव होने जा रहा है। मैं आपसे वादा करता हूं। बदलाव होने जा रहा है।

www.naqeebnews.com

# Restrict

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *