भाजपा से पैसे लो, वोट AAP को दो वाले बयान पर केजरीवाल को फटकार

नई दिल्ली : दूसरी पार्टियों से पैसे लेकर आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट्स को वोट देने की अपील करने पर इलेक्शन कमीशन ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल को फटकार लगाई। Kejriwal

Kejriwal

ईसी ने इसे आचार संहिसा का उल्लंघन माना है, साथ ही केजरीवाल को सख्त हिदायत दी कि इस तरह का बयान दोबारा ना दिया जाए।

दूसरी ओर, ईसी की फटकार से आप में नाराजगी है। केजरी ने ट्वीट कर कहा, ”मेरे खिलाफ इलेक्शन कमीशन का ऑर्डर गलत है।

लोअर कोर्ट ने मेरे पक्ष में ऑर्डर दिया, ईसी ने उसे नजरअंदाज किया। हम नए ऑर्डर को कोर्ट में चुनौती देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 जनवरी को गोवा में एक रैली के दौरान केजरीवाल ने वोटर्स से कहा, ”अगर बीजेपी या कांग्रेस वाले पैसे देने आएं तो उन्हें मना मत करना, क्योंकि ये आपके ही पैसे हैं।

 अपना समझकर चुपचाप रख लेना। यही नहीं अगर वे पैसे ऑफर ना भी करें तो उनके ऑफिस जाइए और पैसे की मांग कीजिए।

और जब वोट डालने की बारी आए तो उनके खिलाफ आप के कैंडिडेट्स के लिए बटन दबाएं।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री का यह बयान उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। ईसी ने इस स्पीच की एक सीडी लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से मांगी थी और केजरीवार को जवाब दाखिल करने के लिए ऑर्डर दिया था।

केजरीवाल दिल्ली इलेक्शन के दौरान भी दूसरी पार्टियों से पैसे लेने की अपील वोटर्स से कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इससे रिश्वत लेकर वोट देने का चलन बढ़ेगा। गोवा में 4 फरवरी को वोटिंग होनी है।

www.naqeebnews.com

# Kejriwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *