अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण के अपने किरदार को सहज और परफेक्ट बनाने के लिए कोई कसार नहीं छोड़ी है। विरासत में मिली एक्टिंग को और भी निखारने के लिए उन्होंने इस बार जो सुबूत दिया है उसे सुनकर लोग दाँतों तले ऊँगली दबाने पर मजबूर हो रहे हैं।
फिल्म रामायण के लिए एक रणबीर ने एक्सपर्ट तीरंदाज के साथ काम किया है। अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान, रणबीर कपूर ने बताया कि फिल्म रामायण में रोल में ढलने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रणबीर बताते हैं कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से करीब डेढ़ साल पहले ही फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए उन्होंने एक ओलंपिक तीरंदाज से तीरंदाजी की सही टेक्निक सीखी, जिसके लिए उन्होंने न्यूयॉर्क में क्लास भी लीं। रणबीर कपूर की एक्शन टीम में गाय नॉरिस और टेरी नोटरी जैसे अनुभवी लोग शामिल थे। तीरंदाजी के अलावा उन्होंने मूवमेंट, सांस लेने की टेक्नीक, बॉडी कंट्रोल और फोकस बढ़ाने वाली वर्कशॉप भी कीं।
रणबीर ने कहा कि आप जितनी चाहें उतनी किताबें पढ़ सकते हैं और कैरेक्टर के अलग-अलग मतलब देख सकते हैं, लेकिन आखिर में आपको अपने कैरेक्टर में ढलना ही पड़ता है। वह आगे कहते हैं कि मशहूर हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर टेरी नोट्रे की देखरेख में वर्कशॉप की गईं, जिसमें चलने के स्टाइल, सांस लेने की टेक्निक और फिजिकल मूवमेंट और पोस्चर की ट्रेनिंग दी गई।
नीतीश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ के दो पार्ट हैं, जिसका पहला पार्ट आज यानी 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, यश, सनी देओल और रवि दुबे भी होंगे।