लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार रणबीर और श्रद्धा

मुंबई, 17 जुलाई : बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है।

लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार रणबीर और श्रद्धा

फिल्मकार लव रंजन की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका है। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में जनवरी में नोएडा में शुरू हुई थी। अगला शेड्यूल जून में शुरू होना था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इसमें देरी हुई।

बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने सितंबर में यूरोप जाने से पहले दिल्ली और मुंबई सहित देश के अन्य लोकेशंस पर शूटिंग करने की योजना बनाई है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर रणबीर कपूर के माता-पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *