जर्मनी में बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत और 618 घायल

बर्लिन 17 जुलाई : जर्मनी के राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य के अहरवीलर जिले में बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 618 अन्य घायल हो गए। कोब्लेंज़ पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जर्मनी में बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत और 618 घायल

पुलिस ने आज यहां जारी बयान में बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे तक बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 618 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। जिले के अधिकांश हिस्सों में अभी भी बिजली और संचार व्यवस्था ठप्प है।

मौसम खराब होने के कारण सड़कें बंद हैं और लोगों को इस क्षेत्र में यात्रा करने को लेकर सतर्क किया गया है। आपदा वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त लगा रही है।इस सप्ताह के दौरान पश्चिमी यूरोप में मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इमारतों और अन्य बुनियादी ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *