ईको फ्रेंडली शादी करने जा रहे हैं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी के बंधन में बंधने का इरादा किया है। ये शादी 21 फरवरी को गोवा में हो रही है।

ईको फ्रेंडली शादी करने जा रहे हैं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

वैसे तो शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल है मगर इस शादी की चर्चा एक ख़ास वजह से है। जैकी और रकुल ने एक पहल की है जो पर्यावरण के लिहाज से बहुत ही अहम है।

एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने वाले रकुल और जैकी ने इस बात का खास खयाल रखा है कि शादी ईको फ्रेंडली हो। दोनों की ख्वाहिश है कि इस शादी से पर्यावरण को कोई नुकसान ना हो।

ख़बरों के मुताबिक़ इस शादी में कोई आतिशबाजी नहीं की जाएगी। सभी मेहमानों को रकुल और जैकी के ई-इन्वाइट भेजे हैं। इसके अलावा जैकी और रकुल ने कार्बन फुटप्रिंट का पता लगाने वाले लोगों को अपने साथ लाने का फैसला किया है। शादी समारोह के कुछ समय बाद दोनों पेड़ लगाएंगे।

दोनों की शादी के प्री-फेस्टिवल 19 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। रकुल और जैकी ने अक्टूबर 2021 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल कमल हासन के साथ इंडियन 2 में जबकि जैकी की अगली प्रस्तुति अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां है। यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *