राजब्बर लखनऊ में करेंगे कांग्रेसी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक

लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ में राजबब्बर ने सभी जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्षों के साथ गुप्त मीटिंग रखी है। इस मीटिंग में यूपी चुनाव 2017 को लेकर मंथन किया जाएगा। चुनाव में किस तरह अन्य दलों को मात देनी है, इस बारे में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेसियों को सीख देंगे।

raj babbar

इस बैठक में आगरा और फिरोजाबाद की सभी सीटों का पर खास नज़र होगी। वजह है कि इन दोनों ही जगह से राजबब्बर भली भांति परिचित हैं। वह दोनों ही क्षेत्रों से सासंद भी रहे हैं। पहली बार सपा के खाते में राजबब्बर ने आगरा लोकसभा सीट को पहुंचाकर इतिहास रचा था। वहीं फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिपंल यादव को हराया। माना जा रहा है, इस बैठक में राजबब्बर आगरा और फिरोजाबाद के जिला व शहर अध्यक्षों को खास गुरुमंत्र देंगे।

बैठक में यूपी विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर मंथन होगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजबब्बर की सूबे के कांग्रेसियों के साथ यह पहली मीटिंग होगी जिसमें वो चुनाव की रणनीति जमीनी स्तर तक तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *